8000MP बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 5G फोन

फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने इंडिया में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनके नाम OnePlus Nord CE6 5G और OnePlus Nord CE6 Lite 5G हैं। इनमें से OnePlus Nord CE6 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने बड़ी 8000mAh बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो लंबा बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

OnePlus Nord CE6 5G स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस नॉर्ड CE6 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की बड़ी 1.5K पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3600nits ब्राइटनेस और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन क्वालिटी काफी शानदार बताई जा रही है जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर मिलता है।

फोन को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है जिससे यह धूल, पानी और हल्के झटकों से सुरक्षित रहता है।

OnePlus Nord CE6 5G बैटरी और प्रोसेसर

OnePlus ने इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है जिससे दूसरे स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 33147mm² का बड़ा हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। इससे हैवी गेमिंग के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल में रहता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें RAM-Vita टेक्नोलॉजी भी दी है जिससे 8GB फिजिकल रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE6 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 5G के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है।

फोन का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6 और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE6 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
8GB + 128GB₹29,999
8GB + 256GB₹32,999

OnePlus Nord CE6 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹29,999 रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹32,999 में उपलब्ध होगा।

कंपनी इस फोन की सेल 8 मई से शुरू करेगी। यह स्मार्टफोन पिच ब्लैक, लूनर पर्ल और फ्रेश ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत पहली सेल में ग्राहकों को ₹2,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Leave a Comment